बिहार के इन ज़िलों के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी अतिथि शिक्षकों की बहाली, जानिए पूरा मामला
बिहार। बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बड़े पैमाने पर गेस्ट टीचर की नियुक्ति होगी। इसके तहत राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है, और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना भी प्रदान कर दी है। बताया जा रहा हैं कि प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बड़े पैमाने पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए नालंदा रोहतास, कैमूर, गया, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति होगी जिसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।

इन जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष रुप से गणित विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ-साथ अगर विद्यालयों में गणित भौतिक शास्त्र रसायन शास्त्र प्राणी शास्त्र तथा वनस्पति विज्ञान के टीचरों की आवश्यकता होगी तो इनकी नियुक्ति की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए निर्देश 19 जनवरी 2021 को जारी हुआ था। लेकिन इसपर काम नहीं हो पाया लेकिन अब नियुक्ति की कवायत जल्दी शुरू कर दी जाएगी।

