February 12, 2026

BIG BREAKING : कश्मीर के पुंछ में आतंकियों का हमला, भारतीय सेना के 5 जवान शहीद

कश्मीर। इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में एक जेसीओ के साथ 5 सैनिक शहीद हो गए हैं। सैनिकों की यह शहादत उस समय हुई, जब एक टुकड़ी आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन कर रही थी। तभी आतंकवादियों ने घात लगाकर सैनिकों की टुकड़ी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं कि इसमें एक जेसीओ समेत 5 सैनिक शहीद हो गए हैं।

खबर हैं की भारतीय सेना की ओर से अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा गया है और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। हमलावर आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। इसके साथ ही एक रक्षा प्रवक्ता ने जानकारी दी हैं कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद तड़के सुरनकोट में डीकेजी के नजदीक एक गांव में अभियान शुरू किया गया हैं। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहां तीन से चार आतंकवादी फंसे होने की सूचना हैं।

You may have missed