बिहार सरकार ने कोरोना टीकाकरण में किया कमाल, समय से पहले ही बिहार में पूरा हुआ 6 करोड़ से अधिक का लक्ष्य
बिहार। बिहार सरकार ने कोरोना के टीकाकरण में कमाल करते हुए शनिवार को अपने 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया हैं। बता दे की बिहार अब राष्ट्रीय स्तर पर बिहार उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां पर छह करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। आकड़ों की माने तो उत्तरप्रदेश में 11.49 करोड़, महाराष्ट्र में 8.71 करोड़, मध्यप्रदेश में 6.51 करोड़, गुजरात में 6.41 करोड़, पश्चिम बंगाल में 6.37 करोड़ और बिहार में 6.02 करोड़ डोज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ने 16 जनवरी से राज्य में टीकाकरण के विशेष अभियान को शुरू किया था। बताया जा रहा हैं की बिहार ने समय से पहले ही करीब 9 महीने में छह करोड़ डोज वैक्सीन देने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जनता के सहयोग से राज्य में टीकाकरण का आंकड़ा 6 करोड़ के पार हो गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दिशा-निर्देश में इस कार्य को पूरा किया गया हैं जो की बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

