November 20, 2026

फतुहा में सभी शक्ति केन्द्रों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

फतुहा। 7 अक्टूबर तक चलने वाली सेवा व समर्पण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी शक्ति केन्द्रों पर भाजपा नेत्री शोभा देवी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेवा व समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भास्कर लाल पटवा, श्याम किशोर, अनामिका अग्रवाल, दिनेश कुमार, सुनील वर्मा, मीना देवी, बेबी देवी, रंजीत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे। वहीं दुसरी तरफ फतुहा ग्रामीण दक्षिणी मंडल के किसमिरिया गांव में मंडल अध्यक्ष रामतीर्थ सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। इस मौके पर किसमिरिया गांव में पौधारोपण किया गया। मौके पर विजय वत्स, सचिन कुमार, बीर बहादुर सिंह, विजय सिंह व अनिकेत राज मौजूद थे।

You may have missed