February 23, 2026

आरा में हथियारों से लैस अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत गंभीर

आरा। जिले के टाउन थाना क्षेत्र के राजा मोहल्ला पीर बाबा मोड़ के पास शनिवार की देर शाम हथियारों से लैस अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। उसको दो गोली मारी गई है, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक मोती टोला के विजय यादव का बेटा विकास यादव (22) है। घायल विकास यादव ने बताया कि वह शनिवार शाम रौजा मोहल्ला मोड़ के पास खड़ा था। दो हथियारबंद अपराधी वहां आए उसने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल लाया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि दूसरी ओर घायल विकास यादव ने सुशील यादव सहित दो लोगो पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

वहीं इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि घायल युवक को एक गोली बाएं पैर में जांघ में लगी है, जो आर पार हो गई है व दूसरी गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। वह भी आर पार हो गई है।

बाएं जांघ में गोली लगकर व आरपार होने से उसकी जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। जिससे काफी उसका खून काफी बह गया है। अभी उसकी स्थिति गंभीर है। उसे तत्काल ब्लड चढ़ाया जाएगा। इसके बाद उसके डायमज पार्ट्स को रिपेयर किया जाएगा।

हालांकि अपराधियों ने उसे गोली क्यों मारी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may have missed