मेयर शिवराज पासवान की हत्या के बाद भड़क गए चिराग पासवान,कहा- चुन-चुन कर मारा जा रहा है लोजपा नेताओं को

पटना।कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या के बाद लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुरी तरह से भड़क गए हैं।उन्होंने कटिहार मेयर हत्याकांड को लेकर बिहार के नीतीश सरकार की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज कायम हो गया है।लोजपा के नेताओं की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है।उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है।यह सभी जान रहे हैं।राज्य सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से बिहार में लोजपा के नेताओं की हत्या हो रही है। नीतीश सरकार में लोजपा नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज चिराग पासवान अपने आशीर्वाद यात्रा के क्रम में गया के दौरे पर निकले हैं। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।कटिहार के मेयर शिवराज पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान कटिहार जिले में चिराग पासवान के सभी कार्यक्रमों में साथ थें। कल रात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।जिसके बाद से जिले में जबरदस्त बवाल उत्पन्न हो गया है।इस संबंध में मृतक मेयर के परिजनों के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे समेत कुल 12 लोगों के नाम हैं। नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी जारी है।आज विधानसभा में भी कटिहार में हत्याकांड को लेकर जमकर बवाल हुआ।

You may have missed