February 15, 2026

बाढ़ : स्नान करने के दौरान नदी में डूबे वृद्ध की दूसरे दिन भी खोज जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के भरोसी राय टोला पुल घाट पर बीते रविवार को स्नान करने के क्रम में डूबे वृद्ध की खोजबीन सोमवार की सुबह पुन: शुरू हुई।


बता दें अथमलगोला प्रखंड के दक्षिणीचक गावं निवासी 65 वर्षीय सुरेश सिंह गुरू पूर्णिमा के मौके पर स्नान करने के लिए छोटी गंगा नदी (गंगा नदी की सहायक शाखा) में पुल घाट पर आए हुए थे। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण उन्हें गहराई का पता नहीं चल सका और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास करते हुए तत्काल इसकी सूचना अथमलगोला थाना और अंचलाधिकारी पंकज कुमार को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने खोजबीन के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से समाजसेवी दिलीप चंद्रवंशी एवं ग्रामीणों से विचार विमर्श के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। जिसने काफी प्रयास किया। इसके बावजूद रविवार की संध्या तक सफलता नहीं मिल सकी थी। जिसके बाद आज सुबह तलाश पुन: शुरू की गई है। इधर सुरेश सिंह के परिजनों को अनहोनी की आशंका से रो रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है।

You may have missed