February 15, 2026

PATNA : कम्यूटर मेमू ट्रेन को दानापुर से मोकामा तक परिचालन करने की मांग

पटना। बिहार दैनिक यात्री संघ के मुख्य संरक्षक मंजुल कुमार दास, अध्यक्ष बीरेंद्र शर्मा, महासचिव नन्द किशोर प्रसाद सचिव शोएब कुरैशी, केबी राय और विजय कुमार सिंह ने 03217-03218 डाउन दानापुर से मोकामा तक ही कम्यूटर मेमू ट्रेन के परिचालन को लेकर दानापुर डीआरएम सुनील कुमार और पूर्व मध्य रेल की जीएम अंजली गोयल को ई-मेल के जरिये ज्ञापन सौंपा है। ज्ञात हो को कोविड-19 से पहले मोकामा तक ही परिचालन किया जाता था। लेकिन लॉकडाउन में इसका विस्तार बरौनी जंक्शन तक कर दिया गया। जिसके कारण बरौनी जंक्शन से ही इस ट्रेन में काफी भीड़ हो जाती है और मोकामा से यात्रियों को इस ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं मिलती है। इस ट्रेन से मोकामा के यात्री खड़े होकर या पावदान पर लटक कर यात्रा करने पर मजबूर हंै। ज्ञापन के जरिये मांग की गयी है कि इस ट्रेन में भीड़ को देखते हुए मोकामा तक ही परिचालन किया जाये। इस ट्रेन को रेलवे बोर्ड द्वारा दानापुर से मोकामा तक ही कम्यूटर मेमू ट्रेन की मान्यता प्राप्त है।

You may have missed