September 11, 2026

अर्जित चौबे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पौधारोपण किया। भागलपुर परिसदन में आयोजित इस कार्यक्रम में भागलपुर जिला भाजपा के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पौधारोपण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आह्वान पर युवा भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे अच्छा काम कर रहे हैं। पर्यावरण को बचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। शुद्ध वातावरण के लिए पर्यावरण की रक्षा आवश्यक है, जिसके लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण और पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है।
वहीं अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हम लोगों ने पूरे भागलपुर में वृक्षारोपण का संकल्प लिया है, जिसकी शुरूआत आज यहां हमारे हमारे अभिभावक और मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के कर कमलों द्वारा हुआ। विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे भागलपुर में अधिकाधिक वृक्षारोपण और पौधरोपण करेंगे ताकि पर्यावरण रक्षा में हमारा भी योगदान हो सके।

You may have missed