September 11, 2026

पालीगंज : किसानों के बीच नैनो यूरिया का किया गया मुफ्त वितरण

पालीगंज। पटना के पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के जमहारु इमामगंज पंचायत में किसानों के बीच पैक्स के द्वारा बुधवार को नैनो यूरिया का वितरण किया गया। जम्हारू इमामगंज पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अध्यक्षता में नैनो यूरिया का मुफ्त वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि 500 एमएल नैनो यूरिया का छिड़काव एक एकड़ में किया जाएगा। जिसका कीमत 240 रुपया है। इस प्रकार यह कम खर्च में अच्छी उपज देगी। जो किसानों के लिए काफी लाभप्रद है। इस दौरान 60 किसानों के बीच मुफ्त में नैनो यूरिया का वितरण किया गया।
मौके पर भाजपा के पालीगंज पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण कुमार, पैक्स प्रबंधक संजेश कुमार, जैकी कुमार, केशव कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed