कलियुग में स्वयंवर : तोड़ा शिव धनुष और फिर डाली गई वरमाला
छपरा। बिहार की एक अनोखी शादी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सारण का है। जहां रामायण काल की तरह ही दूल्हे के धनुष तोड़ने की परंपरा निभाई गयी, फिर वरमाला हुई और उसके बाद विवाह का विधि-विधान पूरा किया गया।
कलियुग की इस शादी में दूल्हे ने शिव धनुष तोड़ा, जिसके बाद कन्या ने वरमाला पहनाई। इस आयोजन में फर्क सिर्फ इतना था कि सतयुग के उस स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धा थे परंतु यहां दूल्हा फिक्स था। इस शादी का आयोजन सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में किया गया था। शादी समारोह में सतयुग की तरह ही धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया था। इस कोरोना काल में रची गयी स्वयंवर में लड़का धनुष को तोड़ कर लड़की के गले मे जैसे ही वर माला डाला वैसे ही फूलों की बरसात होने लगी। यह शादी धूमधाम से की गयी, लेकिन इस तथाकथित स्वयंवर देखने वालों की भीड़ इतनी थी कि सोशल डिस्टेन्स के साथ कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गई।


