September 20, 2026

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, जानें किसको मिलेगी क्या जिम्मेदारी

पटना । प्रदेश सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। रोहतास जिले के एडीएम का भी तबादला हुआ है। साथ ही एक अधिकारी को एडिशनल चार्ज भी मिला है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिहार प्रशासनिक सेवा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का तबादला करते हुए इन्हें बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी का सरकारी आप्त सचिव बनाया बनाया गया है। इनके अलावा श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव का एडिशनल चार्ज दिया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार अगले आदेश तक कार्यभार संभालेंगे बिहार सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सरकारी आप्त सचिव नियुक्त किया है।

You may have missed