आरा में मामी के साथ अवैध संबंधों को लेकर मामा व उसके साले ने कर दी युवक की गोली मारकर हत्या

आरा। दलीपुरडीह गांव में नहर के पास एक आटा मिल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को इसमें पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार दुबे ने बताया कि अवैध संबंध में भगिना की हत्या की हई है। इस मामले में आरोपी मामा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामा का साला भागने में कामयाब रहा। उनका कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, गुरुवार की शाम इस वारदात के बाद गांव एवं आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक दलीपुरडीह गांव के रामसूरत कुशवाहा का 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार कुशवाहा है। वह पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडी बाजार पर आटा मिल चलाता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हर रोज की तरह वह आटा मिल बंद कर देर शाम साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच वह जैसे ही अपने गांव स्थित नहर के पास पहुंचा तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से लथपथ वहीं सड़क पर पड़ा था। तभी वहां से गुजर रही बारातियों की नजर उस पर पड़ी।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही धनगाई थाना इंचार्ज लक्ष्मी पटेल अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक दिन बाद हुए खुलासे में पता चला कि घटना के पीछे मृतक युवक की अपनी मामी के साथ अवैध संबंध कई दिनों से चलता आ रहा था। मामा और मामी के भाई ने युवक को कई बार समझाया और डराया भी था। इसके बावजूद भी भांजा नहीं मान रहा था। फिर मामा ने भांजे की हत्या की साजिश रची।

 

 

You may have missed