January 25, 2026

पर्यवेक्षण गृह से विभिन्न अपराधों में लाए गए चार बाल बंदी फरार, मचा हड़कंप

आरा । आरा नगर थाना के धनपुरा स्थित पर्यवेक्षण गृह से विभिन्न अपराधों में लाए गए चार बाल बंदी फरार हो गए। चारों बच्चों के पर्यवेक्षण गृह के भागने के बाद से यहां हड़कंप मच गया है।

मामले में बताया गया कि घटना शनिवार सुबह की है। जब नगर थाना के धनपुरा में संचालित पर्यवेक्षण गृह से चारों बाल बंदी भागने में कामयाब हो गए। चारों ने भागने के लिए गृह के शौचालय में बने खिड़की का इस्तेमाल किया। बताया गया कि चारों ने खिड़की की ग्रील तोड़कर भागे हैं।

मामले में पर्यवेक्षण गृह की माने फरार चारों बाल बंदियों मे दो बक्सर व दो रोहतास से यहां लाए गए थे। पर्यवेक्षण गृह में एक माह पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। जब शौचालय की खिड़की तोड़कर एक बाल बंदी भाग गया था, लेकिन इसके बाद भी यहां की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब दोबारा यह घटना होने के बाद बाल सुधार गृह की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस चारों बाल बंदियों की तलाश में जुट गया है।

You may have missed