September 21, 2026

फतुहा : PHC के जांच में चार कोरोना पॉजिटिव, दो कुम्हारार के तथा दो सहोदर भाई

फतुहा। शुक्रवार को पीएचसी व मासाढी गांव में कुल 307 लोगों की एंटीजन रैपिड किट से कोरोना की जांच की गई। जांच उपरांत पीएचसी में जहां चार नया पॉजिटिव केस मिला, वहीं मासाढी गांव में हुए जांच में पांच पॉजिटिव केस मिले हैं। पीएचसी के जांच में जो चार नये केस मिले हैं उसमें दो पटना कुम्हारार के हैं तथा दो नगर परिषद क्षेत्र के हैं जो कि सहोदर भाई हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधा शंकर राय के मुताबिक सभी को मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुए कोरोटाइन में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के आते ही सभी वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

You may have missed