September 3, 2026

आरा में गैंगरेप की घटना,राजद विधायक राहुल तिवारी पहुंचे थाना, ग्रामीणों में उबाल

पटना।होली के अवसर पर बिहार में अपराधियों ने कोहराम मचा कर रख दिया है। प्रदेश के आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक सामूहिक बलात्कार के खबर सामने आई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर में घर से बाहर किसी काम से निकली युवती को मनचलों ने उठा लिया तथा उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।घटना का पता चलने के बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे।इस दौरान स्थानीय राजद विधायक राहुल तिवारी में थाना पहुंचे। स्थानीय विधायक ने थाना में पहुंचकर पुलिसकर्मियों से तत्काल इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा।बताया जाता है कि थाना परिसर में प्रशिक्षु डीएसपी तथा स्थानीय विधायक के बीच बहस भी हुई।घटना को लेकर स्थानीय विधायक के साथ-साथ स्थानीय लोग भी आक्रोशित है।पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती अपने घर से निकल कर कहीं जा रही थी।इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया।उसके बाद दोनों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।बाद में पीड़िता के द्वारा दिए गए जानकारी के बाद स्थानीय ग्रामीण इकट्ठे हुए तथा थाना जाकर मामला दर्ज कराया।आरोपित फरार बताए जाते हैं।पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।

You may have missed