December 5, 2025

BIHAR : महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेगा जाप, लांच की महिला डायरी

पटना। बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है। ऐसे में जन अधिकार पार्टी (लो) महिलाओं की आवाज को बुलंद करने और उनके हक के लिए जाप लड़ाई लड़ेगा। उक्त बातें जापलो महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने कही। वे सोमवार को महिला दिवस के अवसर मंदिरी स्थित पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं।
इस दौरान रानी चौबे ने महिला डायरी लांच की। महिला डायरी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाएं अपनी समस्याएं इसमें दर्ज करा सकती हैं। हम उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। हमारा लक्ष्य महिलाओं को स्वावलंबी और स्वतंत्र बनाना है।
उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं को जागृत करने का एक अवसर है। समाज में बराबरी का अधिकार पाने के लिए महिलाओं को लड़ाई लड़नी पड़ रही है। मैं उन सभी महिलाओं से आज कहना चाहूंगी कि वे अपनी लड़ाई स्वयं लड़ें। इसमें हमारी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की नेत्री मौजूद रहीं।

You may have missed