January 26, 2026

पटना और बाढ़ में मनाया गया सीएम नीतीश का 70वां जन्मदिन, कटा 70 पाउंड का केक

स्लम बच्चों के बीच केक, कॉपी, पेन, सैनिटाइजर का वितरण
पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। इसके पश्चात स्लम के बच्चों के बीच केक, कॉपी, पेन, सैनिटाइजर, मास्क एवं चॉकलेट्स का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार के अविस्मरणीय विकास का श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि इसीलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता हर मतदान केंद्र पर विकास दिवस के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को मना रहे हैं। इस अवसर पर सबीउद्दीन अहमद, कंचनमाला चैधरी, पृथ्वी नाथ पासवान, अनिल कुमार झा, जनार्दन पटेल, मुकेश कुमार, मनोज गुप्ता, नागेंद्र कुमार, धनंजय शर्मा, शोभा देवी, माधुरी कुमारी, श्यामबहादुर यादव, नागेंद्र गिरी आदि मौजूद थे।
बाढ़ में जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा 70 पाउंड का केक


उधर, दूसरी ओर बाढ़ अनुमंडल में प्रदेश किसान प्रकोष्ठ प्रभारी व जदयू नेता मनोज कुमार की अगुवाई में बेलछी प्रखंड के चौधराइन चक गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने 70 पाउंड का केक काटकर विकास दिवस के रूप में मनाया। जदयू नेता मनोज कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को सीएम नीतीश ने संभव करके दिखाया है। हर क्षेत्र एवं तबके को विकास का एक समान अवसर उपलब्ध कराया है। उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी ने संकल्प लिया है।

You may have missed