September 18, 2026

बिहटा में युवती के साथ गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

(निशांत कुमार) बिहटा-बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल एक गांव में अपने घर में अकेली मौजूद एक युवती से बीते रात को गांव के ही दो युवकों के द्धारा जबरदस्ती  गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़िता के पिता जब घर पहुंचे तो उसने घटना के बारे में मिली जानकारी के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की । पुलिस ने मुकदमा को दर्ज कर नामजद दो आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है । वहीं इस वारदात के बाद गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।गिरफ्तार युवक की पहचान पैनाल निवासी  कृष्णा ठाकुर का पुत्र सुधीर कुमार
और मंजू साव का पुत्र छोटू कुमार के रूप में की जा रही है ।बताया जाता है कि बीते रात को पीड़ित का पिता घर से बाहर गया था तभी मौके का फायदा उठा कर मनचले युवक ने घर में जबरन घुस गया। दोनों युवक को घर मे घुसते देख युवती शोर करने लगी तभी दोनों युवकों ने युवती का मुंह मे गमक्षा बांध दिया ।घटना से मर्माहत युवती के द्धारा किया गया आरजू विनती भी मनचले का दिल नही पिघला पाया ।दोनों मनचले युवकों ने बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया ।घटना के चंद समय के बाद जब घर पर पंहुचे युवती के परिजन घटना को देख अवाक रह गए ।पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल जांच हेतु भेज मामले की छानबीन करते हुए दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।वही थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बतलाया कि दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।मेडिकल जांच के बाद मामला स्पष्ठ हो पायेगा ।

You may have missed