February 16, 2026

खेसारीलाल यादव का रिलीज हुआ न्यू ईयर सांग हो रहा वायरल

CENTRAL DESK : कोरोना वायरस ने साल 2020 को जितना खराब किया, अब लोगों को उतनी ही उम्मीद है कि वैक्सीन के साथ साल 2021 अच्छा हो। इसकी झलक इन दिनों भोजपुरी गानों में देखने को मिल रही है। आज साल का आखिरी दिन है और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने कोरोना के दर्द को भुलाते हुए नये साल के लिए नया गाना रिलीज कर दिया है। गाना है- चुम्मा चाटी के पार्टी होई। यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिले हैं और यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, खेसारीलाल यादव का यह साल 2020 का अंतिम गाना है। चुम्मा चाटी के पार्टी होई में कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग की उकताहट को दर्शाते हुए नये साल के लिए अच्छी कामना की गई है। गाने को पवन पांडेय ने लिखा है। इस गाने में आवाज खुद खेसारीलाल यादव ने दी है। म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह हैं।

You may have missed