February 16, 2026

PATNA : दानापुर में पंचायत समिति सदस्य से 2 लाख रुपए की लूट, पलिस बता रही छिनतई

पटना। बिहार में अपराधियों को तनिक भी पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। अपराधी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी लूट की घटना को अंजाम देने से थोड़ा भी नहीं हिचक रहे हैं। पिछले चार दिनों में पटना में कैश लूटने की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 21 दिसंबर को बाइक सवार अपराधियों ने पत्रकार नगर थाना के तहत 90 फीट इलाके में बंधन बैंक के स्टाफ से 33 हजार से अधिक रुपये लूट लिया था।
गुरूवार दोपहर को राजधानी पटना से सटे दानापुर के हाथीखाना मोड़ के पास पंचायत समिति सदस्य से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 लाख रुपए लूट लिए। बताया जाता है कि पंचायत समिति सदस्य कैश लेकर जा रहे थे। अचानक उन्हें एक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद हथियार के बल पर बदमाशों ने 2 लाख रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद दानापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जिसके साथ घटना हुई वो वहां नहीं मिला। थानेदार की मानें तो वो पंचायत समिति सदस्य थाना पर भी शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस इस वारदात को कैश लूट की जगह छिनतई बता रही है।

You may have missed