February 16, 2026

पालीगंज : अपनी सुरक्षा को लेकर पत्रकारों ने किया 11 सदस्यीय कमिटी का गठन

दुलहिन बाजार। ओलार्क सूर्य मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को अपनी सुरक्षा को लेकर पालीगंज अनुमंडल के पत्रकारों ने आल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन की ओर से बैठक कर 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया है।
पालीगंज के पत्रकारों ने गुरुवार को एसोसिएशन के बैनर तले दुलहिन बाजार के उलार गांव स्थित ओलार्क सूर्य मंदिर के प्रांगण में एक बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज दूबे ने किया। वहीं पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए निर्णय लिया कि हम सभी आईरा के नियमों का पालन करते हुए संगठन में जुड़े लोगों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। एकजुट होकर पत्रकारों पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पत्रकारों पर हमला होना हमारे बीच आपसी फूट का नतीजा है। इस दौरान आईरा की ओर से पालीगंज अनुमंडल स्तरीय 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में संयोजक रामप्रवेश यादव, अध्यक्ष विश्वरंजन ओझा, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वेद प्रकाश, महासचिव शशांक मिश्रा, सचिव अमलेश कुमार, उपसचिव पिंटू कुमार उर्फ भोला, महामंत्री हनुमंतेश्वर दयाल, मंत्री निशांत कुमार तथा पंकज कुमार सहित प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा को बनाया गया। वहीं मौके पर पत्रकार गोपाल शर्मा, बैजू कुमार के अलावे कई पत्रकार मौजूद थे।

You may have missed