February 16, 2026

बैठक में फैसला : पटना में दुग्ध मार्केट के लिए 4 जनवरी को धरना देंगे दूध विक्रेता

पटना। बिहार राज्य दुग्ध विक्रेता उत्पादक संघ की बैठक गुरूवार को जमाल रोड में हुई। बैठक में विधायक डॉ. सतेन्द्र यादव को संघ का संरक्षक बनाया गया। बैठक में पटना शहर में दुग्ध मार्केट के लिए 4 जनवरी को पटना जंक्शन गोलंबर के पास धरना देने का फैसला लिया गया। बैठक में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, सचिव शिव कुमार विद्यार्थी, ट्रेड यूनियन नेता अरुण मिश्रा, युवा नेता मनोज कुमार चंद्रवंशी, छात्र नेता मुकुल राज सहित अन्य मौजूद थे।
बता दें पटना जंक्शन के समीप दुग्ध मार्केट का निर्माण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कराया था। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर एक साल पूर्व मार्केट को ढाह दिया, उस समय प्रशासन ने मार्केट के लिए जगह देने का वादा किया था लेकिन मार्केट को आज तक जगह नहीं दिया गया। पटना, छपरा सहित दो-तीन जिला के लोग पटना आकर दुग्ध का व्यापार करते हैं। सभी का भरण पोषण इसी से होता है। फिलहाल वे लोग सड़क के किनारे व्यापार करने को मजबूर हैं। सरकार के इसी उदासीन रवैया के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला बैठक में लिया गया।

You may have missed