February 17, 2026

PATNA : भू-माफिया के गुर्गों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, दो पुलिसकर्मी व एक टोल कर्मी को बुरी तरह पीटा

पटना। पटना सिटी के दीदारगंज टोल प्लाजा पर एक स्थानीय भू-माफिया के गुर्गों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रविवार सुबह 11:30 बजे की है। सीसीटीवी में कैद वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए टोल कर्मी और पुलिस वालों की भू-माफिया के गुर्गें पिटाई कर रहे हैं।
बताया जाता रहा है कि पटना सिटी के दीदारगंज टोल प्लाजा पर ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक को रोका गया। ओवरलोडेड ट्रक को रोके जाने के कुछ देर बाद वहां एक स्थानीय भू माफिया बच्चा यादव के लगभग आधा दर्जन गुर्गे एक कार में सवार होकर पहुंच गए और वे लोग ओवरलोडेड ट्रक को रोके जाने को लेकर टोल कर्मी और वहां तैनात पुलिस वालों के साथ मारपीट करने लगे। गुर्गों ने टोल प्लाजा के पास काफी देर तक हुड़दंग मचाने के साथ ही टोल कर्मी और पुलिस वालों की जमकर पिटाई कर कार में सवार होकर चलते बने। इस पिटाई में दो पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं, जबकि एक टोल कर्मी को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच घटना की छानबीन की है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। ये सभी पटना सिटी के रिकासगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें कईयों की पहचान की गई है।

 

इस संबंध में टोल प्लाजा के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के एक स्थानीय भू माफिया बिना टोल टैक्स दिए आवागमन करना चाहते हैं। आज उनके ओवरलोडेड ट्रक को जाने से रोक दिया गया। इस दौरान एक कार में सवार होकर भू माफिया के लगभग आधा दर्जन गुर्गें टोल प्लाजा पर पहुंच टोल कर्मी एवं वहां तैनात पुलिस के जवानों के साथ मारपीट करने लगे।

You may have missed