February 16, 2026

अब क्या करेंगे सीएम नीतीश कुमार? बिहार में लव जिहाद कानून की उठने लगी मांग….

पटना।बिहार में भी उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के तर्ज पर लव जेहाद कानून बनाने की मांग उठने लगी है। तो प्रश्न उठता है कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में लव जेहाद वाले कानून बनाएंगे? बना दिया तो ठीक नहीं तो प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादा दिनों तक सरकार चला नहीं पाएंगे। दरअसल आज पटना के कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के तर्ज पर लव जेहाद पर कानून बनाने की मांग कर रहे थे।सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग हाथों में तख्ती लेकर पटना के कारगिल चौक पर बिहार सरकार से लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग कर रहे थे।उन लोगों का कहना था कि बिहार में भी लव जेहाद पर कानून बनना चाहिए।हाथ में लाल झंडा लिए जय श्री राम के नारों के जयघोष के साथ कारगिल चौक पर प्रदर्शन में जुटे लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लव जेहाद कानून बनाने का मांग किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार में लव जेहाद कानून बनाए जाने का पक्ष लिया था।उन्होंने बिहार के नीतीश सरकार से इस संबंध में मांग भी की थी।दरअसल देश के मुख्य हिंदी पट्टी राज्य उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन है।इसलिए वहां लव जेहाद के कानून लागू हो चुके हैं। अब बिहार में भी एनडीए की सरकार में भाजपा जदयू के अपेक्षा काफी मजबूत स्थिति में है।इसलिए अब भाजपा के विचारधारा के समर्थक बिहार में भी यूपी-एमपी सरीखे कानून लागू करवाने की दिशा में सक्रिय हो गए है।जिसकी पहली बानगी आज पटना के कारगिल चौक पर लव जिहाद कानून को लागू करने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों को सड़क पर उतर जाने से दिख रही थी।बहरहाल बिहार में मौजूदा राज्य सरकार के दो मुख्य घटक दल जदयू तथा भाजपा के विचारधाराओं में मुकाबले की स्थिति खड़ी हो गई है।अब तक तो यही माना जाता रहा है कि लव जेहाद जैसे विषयों में जदयू भाजपा के विचारधारा से बहुत ज्यादा इत्तफाक नहीं रखती थी।मगर अब बिहार के राजनीतिक परिदृश्य बदल गए हैं।ऐसे में सरकार बताने के लिए संभवत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लव जेहाद पर भी कानून बनाने का विचार करना पड़ सकता है।

You may have missed