September 12, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 6 की मौत, 19 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 19 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में बाढ़ की 65 वर्षीय चिंता देवी, पटना के 65 वर्षीय मो. कमरूद्दीन अंसारी, बोरिंग रोड के 69 वर्षीय देवेन्द्र प्रसाद, भागलपुर के 25 वर्षीय ताबिश, दानापुर के 64 वर्षीय प्रेम कुमार गुप्ता जबकि मधुबन के 21 वर्षीय वरूण कुमार चौधरी की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 19 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, सासाराम, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सिवान, दरभंगा, मुंगेर, खगड़िया, सारण के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 17 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed