August 28, 2026

PATNA : कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

पटना। बिहार प्रदेश कांगे्रस कमिटि के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने राज्य की जनता को छठ पर्व की शुभकामना दी है। डॉ. झा ने अपने संदेश में कहा कि छठ महापर्व बिहार एवं देश में बड़ी नेम निष्ठा एवं नियम कायदे से मनाया जाता है। छठ पर्व पर सफाई एवं नेमनिष्ठा का बड़ा ख्याल रखा जाता है।
इस मौके पर मदन मोहन झा ने पूर्वाह्न मेें सदाकत आश्रम परिसर के मुख्य गेट पर छठ व्रतियों के बीच फल, नारियल, सूप का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक भावना झा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, पटना महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन यादव, संतोष श्रीवास्तव, मृणाल अनामय, दौलत इमाम, नीरज यादव, राजीव सिंह एवं अन्य नेता शामिल थे।

You may have missed