February 16, 2026

हम और वीआईपी एनडीए का सबसे अहम किरदार, हम का लोजपा में टूट का दावा

पटना। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी बिहार चुनाव में 4 सीट मिलने से गदगद नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने मांझी को संजीवनी देने का काम किया है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि एनडीए के घटक दल हम और वीआईपी गेमचेंजर की भूमिका में हैं। इनके पलटने से सरकार तक पलट सकती है। इसलिए हम-वीआईपी एनडीए की सरकार में सबसे अहम किरदार बनकर उभरी है।
इस बीच मांझी ने चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है। ठीक उसी प्रकार से चिराग ने निश्चित तौर पर डाल तो कटी है, लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गये हैं।
वहीं हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि चिराग ने रामविलास पासवान की झोपड़ी में आग लगा दी है। उन्होंने दावा किया कि लोजपा के कई सांसद हमारे संपर्क में हैं। 10 से 15 दिनों में लोजपा के सांसद व नेता हम में शामिल होंगे।

You may have missed