September 13, 2026

अश्विनी चौबे ने चुनावी सभाओं में कहा- डबल युवराज को नकार दिया है बिहार की जनता ने

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि महाकवि विद्यापति, पंडित मंडन मिश्र जैसे महान विद्वान विभूतियों की भूमि कभी भी डबल युवराज को स्वीकार नही कर सकती। ये भूमि अवश्य ही बिहार के चुनाव में ऐसे लोगों को चुनेगी जो बिहार में विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करती है और करती रहेगी। सभा में जनता की भारी उपस्थिति बता रही है कि आम जनता ने एनडीए को जिताने का और महागठबंधन व अन्य दलों को हराने का फैसला कर लिया है। श्री चौबे ने बुधवार को भोजपुरी गायक दिनेश प्रसाद यादव ‘निरहुआ’ के साथ चार विधानसभा क्षेत्रों सीतामढ़ी, बेनीपट्टी, खजौली और मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा में कहा।
श्री चौबे ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है। वे रोजगार क्या देंगे? राजद, कांग्रेस एवं इनके सहयोगी दल बिहार की जनता को झांसा देने का काम कर रहे हैं। डबल युवराज को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। चौबे ने कहा की बिहार की जनता का आशीर्वाद एनडीए के साथ है। पहले और दूसरे चरण में निर्णायक बढ़त एनडीए को मिला है। फिर भी महागठबंधन के नेता दिन में ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बिहार की जनता ऐसे मुंगेरीलाल के सपनों को ध्वस्त कर देगी।
उन्होंने कहा कि लप्पू के पिता गप्पू ने सभी को नौकरी देने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ? लाखों की संख्या में आवेदन सड़ गए थे। आज फिर से बिहार की जनता को नौकरी के नाम पर झांसा देने का काम किया जा रहा है। राजद कांग्रेस और वामपंथियों ने हमेशा भ्रष्टाचार, अपराध, लूट तंत्र को संरक्षण दिया, उन्हें बढ़ाने का काम किया।
अनुराग के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की


अश्विनी चौबे मंगलवार देर रात मुंगेर पहुंच प्रतिमा विसर्जन घटना में मृतक अनुराग पोद्दार के घर जाकर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे जो भी होगा, वह बचेगा नहीं। घटना अमानवीय है। जिस बच्चे की मृत्यु हुई, वह बेकसूर था। चुनाव आयोग ने घटना को संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों को सजा मिलेगी।

You may have missed