February 15, 2026

फतुहा में निरहुआ की सभा, बोले-सपना देखने वालों से सावधान रहें, विकसित राज्य बनाने वालों का साथ दें

फतुहा। रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर होना है। रविवार की शाम प्रचार का भोंपू थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए पूरा जोर लगाते नजर आएं।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन फतुहा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय कालेज मैदान में एनडीए प्रत्याशी ई. सत्येन्द्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह, कृषि मंत्री प्रेम कुमार व भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे। भोजपुरी नायक निरहुआ ने भोजपुरी भाषा के ठेठ अंदाज में पहले गीत गाकर सत्येन्द्र सिंह के पक्ष में आमजनों से वोट देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कुछ लोग दिन में भी सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका सपना वहीं खारिज हो गई थी, जब से बिहार में विकास वाली सरकार बन गई थी। उन्होंने लोगों से सपना देखने वालों से सावधान रहने को कहा तथा बिहार को विकसित राज्य बनाने वालो को साथ देने को कहा। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमलोगों को बिहार में अमन-चैन वाली सरकार चाहिए, न कि अराजकता व परिवारवाद वाला सरकार चाहिए।
वहीं कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फतुहा को विकास चाहिए। इसके लिए पार्टी ने एक इंजीनियर को फतुहा भेजा है, जिसे आमजनों का आशीर्वाद चाहिए। सांसद सुशील सिंह ने भी एनडीए प्रत्याशी ई. सत्येन्द्र सिंह के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की। चुनावी सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव ने किया तथा मंच का संचालन दिल्ली में रहे भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनीष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पुत्र आदित्य शंकर, पूर्व एमएलसी बाल्मीकि सिंह के साथ-साथ भाजपा व जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed