मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह महागठबंधन का सपना चकनाचूर कर देगी जनता : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि महागठबंधन का सपना जनता चकनाचूर कर देगी। मुंगेरीलाल की तरह दिन में ही महागठबंधन के नेता सपना देख रहे हैं। उनका सपना, सपना ही रह जाएगा। बिहार की जनता अमन, चैन, खुशहाली, विकास, समृद्धि व सुशासन के लिए एनडीए को आशीर्वाद दे चुकी है। प्रचंड बहुमत से सुशासन की सरकार फिर बनेगी। अश्विनी चौबे रविवार को दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन रंगड़ा मैदान, गोपालपुर नवगछिया में एनडीए प्रत्याशी गोपाल मंडल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


डबल युवराज बरगलाने का काम कर रहे
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को डबल युवराज बरगलाने का काम कर रहे हैं। झूठा वादा कर रहे हैं। जिनका इतिहास नौकरी के नाम पर लूटना रहा हो। वे बिहार की जनता को झांसा दे रहे हैं। डबल युवराज को जनता ने सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जो एनडीए कहती है। वह करती है। प्रत्येक बिहारी को कोरोना वैक्सीन का टीका मुफ्त लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि वे अंग की धरती का बेटा हैं। सालों से जनता का सेवा कर रहा हूं। नर सेवा ही नारायण सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य माना है। यहां की जनता का आशीर्वाद मुझे लगातार मिला है। यह आशीर्वाद सुशासन के लिए भागलपुर, गोपालपुर, बिहपुर, नाथनगर, पीरपैंती, सहित जहां-जहां चुनाव हो रहा है, जनता एनडीए के उम्मीदवारों को देगी। 10 नवंबर को प्रचंड बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प पूरा होगा।

About Post Author

You may have missed