पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हेलीकाप्टर की पंखी दीवार से टकराई, रविशंकर-मंगल बाल-बाल बचे

पटना। बिहार चुनाव में जुटे भाजपा के बड़े नेता शनिवार को बाल-बाल बड़े हादसे का शिकार होने से बचे हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और मंत्री मंगल पांडेय का हेलीकाप्टर पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक़्त हादसे का शिकार होते होते बचा है। भाजपा के दोनों नेता भभुआ-चेनारी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने गए थे। वहां से लौटने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर जब उनका हेलीकाप्टर लैंड करने लगा, तब कंक्रीट की दीवार से सट गया। इस दौरान चिंगारी भी निकली। लेकिन पायलट की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया।

You may have missed