September 17, 2026

डॉ. उमेश कुमार भदानी बने एम्स पटना के नये डीन

फुलवारी शरीफ। डॉ. उमेश कुमार भदानी शनिवार को एम्स पटना के नये डीन नियुक्त किए गए हैं। वे पदभार सोमवार 19 अक्टूबर से ग्रहण करेंगे। डॉ. भदानी 2013 से निश्चेतना विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. भदानी एम्स में मोडिकल सुपरिटेंडेट के पद पर पूर्व में 3 वर्षों तक कार्य कर चुके हैं। यहां से पहले वह शारदा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर काम कर रहे थे। डॉ. भदानी 2007 से विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे हैं।

You may have missed