February 15, 2026

जदयू का एक्शन : रवि ज्योति समेत चार नेता को किया निष्कासित

पटना। जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर पार्टी नेताओं पर एक्शन लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले नेताओं को जदयू के प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए 6 वर्ष के लिए दल से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में राजगीर अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रवि कुमार ज्योति, अलौली विधान सभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, कुटुंबा विधानसभा के पूर्व विधायक ललन भुईयां और डेहरी के राजीव रंजन उर्फ राजू गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी, कैमूर शामिल हैं। उक्त आशय की जानकारी जदयू के प्रदेश महासचिव डॉक्टर नवीन कुमार आर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

You may have missed