चिराग का विस्फोटक ट्वीट : वो लड़ रहे हैं हम पर राज करने के लिए….

पटना (संतोष कुमार)। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री पर लगातार हमलावर हैं। चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक और ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।
चिराग ने ट्वीट कर कहा है कि जुल्म करो मत, जुल्म सहो मत, जीना है तो मरना सीखो, कदम पर लड़ना सीखो….।


उन्होंने उक्त पंक्ति के जरिए नीतीश सरकार के 15 साल के शासन पर हमला किया है। उन्होंने उक्त पंक्ति के जरिए कहा है कि वो लड़ रहे हैं हम पर राज करने के लिए, हम लड़ रहे हैं खुद पर नाज करने के लिए।।
चिराग कहते हैं, नीतीश कुमार से अब लङने का समय आ गया है। बिहार को और बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता। नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं नहीं स्वीकार कर सकता। चिराग में लिखा कि राज करने के लिए फैसला करना होता तो नीतीश के साथ रहता लेकिन खुद को माफ़ नहीं कर पाता। वह आगे कहते हैं बिहार को संवारना है और बिहार पर नाज करना है, नीतीश कुमार असंभव।

 

बता दें चिराग की पार्टी लोजपा जदयू और भाजपा से हटकर बिहार में 143 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है और चिराग ने पहले घोषणा किया था कि पार्टी उन जगहों से उम्मीदवार खड़ा करेगी, जहां से जदयू के कैंडिडेट होंगे लेकिन अब उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ भी अपना कैंडिडेट खड़ा करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर भाजपा के नेता भी चिराग पर हमलावर हो गए हैं। बीते गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चिराग की पार्टी लोजपा को वोटकटवा पार्टी तक कह दिया था। इसके बाद चिराग ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए नीतीश के साथ ही एनडीए पर भी किसी न किसी रूप में वीडियो के जरिए भाजपा नेताओं पर भी हमला बोला है। बताते चलें पिछले दिनों लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन हो गया था।

About Post Author

You may have missed