February 15, 2026

पटना पुलिस को चुनौती : आखिरकार 15 दिन बाद चोरों ने आभूषण दुकान से की 25 लाख की चोरी

पटना। चोरों ने पटना पुलिस को नाको दम कर रखा है। तमाम कोशिशों के बावजूद चोर समय समय पर पुलिस को चुनौती देते रहे हैं। अब चोरों ने पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बुधवार देर रात गैस कटर से दुकान का शटर काटकर आभूषण समेत 25 लाख की चोरी कर मौके से फरार हो गए।
गुरूवार को दुकानदार ने जब दुकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गया। दुकान से आभूषण और रुपये गायब थे। वहीं इलाके में लगातार हो रही चोरी से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद एक तरफ जहां आसपास के दुकानदारों में दहशत का समा गया है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इधर मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। आसपास और दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है, साथ ही जल्द ही चोरों को पकड़ लेने का दावा कर रही है।
15 दिन पूर्व दुकान की दीवार को तोड़ने की हुई थी कोशिश
मामले में पीड़ित दुकानदार मुरारी प्रसाद ने बताया कि चोरों ने 25 से 30 किलो चांदी और सोने के गहने चोरी कर लिया है। 15 दिन पूर्व में भी दुकान की दीवार को चोरों द्वारा तोड़ने की कोशिश की गई थी। उस घटना के बाद इस बात की सूचना अगमकुआं थाना को दी गई थी। यही नहीं जिस पर शक था उसके बारे में भी बताया गया था पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद से उस क्षेत्र के अन्य दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अब उनका विश्वास पुलिस पर से उठ चुका है।

You may have missed