February 15, 2026

बिहार चुनाव : वीआईपी ने बिहार विधानसभा की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

पटना। एनडीए के साथ चुनाव लड़ रही विकासशील इंसान पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों की अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। बता दें महागठबंधन से अलग होने के बाद वीआईपी एनडीए में शामिल हो गई। इसके तहत भाजपा ने वीआईपी को अपने कोटे से 11 विधानसभा सीट और 1 एमएलसी सीट दी है।
गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने संवाददाता सम्मेलन को संबाधित करते हुए फिर कहा कि महागठबंधन ने मेरे पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है। जबकि एनडीए ने मुझे मलहम लगाने का काम किया है। श्री सहनी ने कहा कि हमारे पार्टी में कई साथी मुंगेर, नवादा, नालंदा, शेखपुरा आदि जगहों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन वह नहीं लड़ पाए इसके लिए मुझे बहुत अफसोस है। मैंने एमएलसी का पद अपने लिए रखा था लेकिन अब मैं सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने यह निर्णय किया है कि एमएलसी का पद अति पिछड़ा समाज में नोनिया जाति को दिया जाएगा।


सहनी ने कहा कि जो हमें 11 सीटे मिली है, उसमें मैंने सभी समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। इसके तहत हमने 5 सीटें अतिपिछड़ा, 4 सामान्य, 2 पिछड़ा एवं 1 दलित समाज को सिंबल देने का काम किया है। एक भी सीट किसी परिवार के व्यक्ति को नहीं दिया गया है। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में फिर से प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।
प्रेस वार्ता में पप्पू चौहान, बालमुकुन्द चौहान, मिथिलेश चौहान, जयनंदन सहनी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed