भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती कराए गए

पटना।छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके कारण उन्हें इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीरज कुमार सिंह बबलू बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में छातापुर से भाजपा के उम्मीदवार है।इसके पूर्व 2005 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।इनकी पत्नी भी विधान पार्षद है।नीरज कुमार बबलू बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के भी चचेरे भाई हैं।सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में नीरज कुमार सिंह बबलू का जमकर सराहनीय प्रयास सामने आया था। नीरज कुमार सिंह बबलू के लगातार किए गए प्रयास के बाद ही सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की सीबीआई जांच मुकम्मल हो सकी थी। कोसी के इलाके में नीरज कुमार सिंह बबलू का मजबूत पकड़ बताया जाता है।2005 से अब तक लगातार चुनाव जीतकर विधायक बने रहे नीरज कुमार सिंह बबलू इस बार भी भाजपा के टिकट पर छातापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। आज अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टरों के देखरेख में उनका चेकअप हो रहा है। विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के तबीयत खराब हो जाने से उनके परिजन फिलहाल काफी परेशान हो गए हैं।

You may have missed