September 17, 2026

लोजपा से. का चुनाव अभियान शुरू : इस बार दलित, अतिपिछड़ा चुकेगा नहीं, अपने वोट से सरकार बनायेगा

पटना। लोजपा सेक्यूलर ने प्रथम चरण के चुनाव अभियान शुरूआत कर दिया है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्य्क्ष प्रो. रामप्रवेश यादव ने खगड़िया जिला के परबत्ता और बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर किया। बता दें परबत्ता विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन सिकन्दर शर्मा और बेलदौर विधानसभा से अफरोज आलम लोजपा से. के उम्मीदवार हैं।
परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान में डॉ. सत्यानंद शर्मा ने महती जनसभा को संबोधित करते हुए जदयू-राजद और भाजपा पर दलित, अतिपिछड़ों के हकमारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिपिछड़ों की आबादी राज्य में 36 प्रतिशत है। उसके हिसाब से 80 टिकट अतिपिछड़ा समाज को मिलना चाहिए था। लेकिन राजद ने एक-दो टिकट और जदयू ने 10-11 टिकट देकर अतिपिछड़ों की दुहाई देना शुरू किया है। दुहाई देने से वोट नहीं मिलता है। सब समझ रहे हैं। इस बार दलित, अतिपिछड़ा चुकेगा नहीं, अपने वोट से अपना प्रत्याशी जितायेगा और सरकार बनायेगा।
वहीं विष्णु पासवान ने कहा कि 2 करोड़ 40 लाख लोग आज भी बेघर हैं। नदी, नाला, पईन, पोखरा, अहरा और सड़क किनारे जैसे-तैसे कच्चा मकान बनाकर जीवन बसर कर रहे हैं। लोजपा से. की सरकार बनेंगी तो एक महीना में इन सबों को पक्का मकान दिया जायेगा। सभा को संबोधित शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामप्रवेश यादव, परबत्ता विधानसभा के पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन सिकन्दर शर्मा और बेलदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार अफरोज आलम, मो. अरमान, राजू शर्मा, अनुज शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
लोजपा से. के स्टार-प्रचारक की सूची जारी
वहीं दूसरी ओर लोजपा सेक्यूलर ने बुधवार को ही स्टार-प्रचारक का सूची जारी किया। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान सहित 9 लोगों के नाम शामिल हैं।

You may have missed