February 15, 2026

लोजपा-से. ने राष्ट्रपति और पीएम को पत्र लिख भारत रत्न देने की मांग

पटना। लोजपा-सेक्यूलर ने रविवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा-से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, शिक्षाविद् प्रो. रामप्रवेश यादव ने पत्र में लिखा है कि रामविलास पासवान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेता थे। मंडल कमीशन के नायक थे। समाजिक न्याय के प्रवर्तक थे। आज देश जैसे डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पूजा करता है, कल वैसी ही पूरे देश में रामविलास पासवान की पूजा होगी। इसलिए रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत किया जाये, साथ ही उनके सरकारी आवास 12, जनपथ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जायें। सरकार प्राथमिकता के आधार पर भारत रत्न से शीघ्र अलंकृत नहीं करेंगी तो लोजपा से. राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी।

You may have missed