February 15, 2026

विधानसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर कांग्रेस में छह कमेटी का गठन, सुरजेवाला बने अध्यक्ष

पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर कांग्रेस ने चुनाव में जीत के लिए व्यापक प्रबंध करने आरंभ कर दिए हैं.कांग्रेस ने चुनाव के मद्देनजर पार्टी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए छह कमेटियों का गठन किया है।कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलेक्शन मैनेजमेंट और कोर्डिनेशन कमिटी, पब्लिसिटी कमिटी, मीडिया कोर्डिनेशन कमिटी, पब्लिक मीटिंग एंड लॉजिस्टिक कमिटी के गठन की घोषणा की है।

प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने लीगल कमिटी और ऑफिस मैनेजमेंट कमिटी का भी गठन किया है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को इलेक्शन मैनेजमेंट और कोर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है।इस कमिटी में कुल 14 सदस्य हैं।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कुमार को पब्लिसिटी कमिटी का संयोजक बनाया गया है।पवन खेड़ा को मीडिया कोर्डिनेशन कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमिटी में कुल 15 नेता शामिल हैं।प्रदेश कांग्रेस नेता ब्रजेश कुमार मनन को पब्लिक मीटिंग एंड लॉजिस्टिक कमिटी का संयोजक बनाया गया है,इस कमेटी में कुल 13 सदस्य शामिल है।पार्टी की ओर से बनाए गए लीगल कमेटी का प्रमुख वरुण चोपड़ा को बनाया गया है।इसी प्रकार चुनाव संचालन एवं देखने की व्यवस्था के लिए जो ऑफिस मैनेजमेंट कमेटी बनाई गई है उसमें कुल 10 सदस्य शामिल हैं।

You may have missed