September 19, 2026

बिग न्यूज- पटना के दानापुर इलाके में गैंगरेप की वारदात,तीन आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

पटना।कल फतुहा थाना क्षेत्र में एक महादलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ फिर से गैंगरेप की वारदात का मामला प्रकाश में आ गया।मिली जानकारी के मुताबिक पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लेखा नगर में एक नाबालिक लड़की के साथ चार लड़को ने मिलकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग थी।जिसके साथ चार हैवान मानसिकता के लड़कों ने जघन्य घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद दानापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।गैंग रेप के इस वारदात ने राजधानी पटना को पुनः शर्मसार कर दिया है।घटना की खबर फैलने के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए।प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई।मिली जानकारी के मुताबिक दानापुर थाना क्षेत्र के आशोपुर के लेखा नगर में घटी इस गैंगरेप की घटना ने आसपास इलाकों में भी भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त कर दिया है।पुलिस द्वारा शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

You may have missed