बिहार चुनाव के मद्देनजर नदी थाना क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च
फतुहा। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को पुलिस ने नदी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार के नेतृत्व में चुनाव ड्यूटी पर आए सीआईएसएफ के जवानों के साथ किया गया। गढोचक, कृपाल टोला, समसपुर, मोजीपुर, जेठुली, कच्ची दरगाह व सबलपुर में चलाया गया। नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार ने बताया कि इस मार्च के द्वारा असमाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस दौरान नदी थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।


