February 16, 2026

भाकपा माले ने की महागठबंधन को जिताने की अपील

फतुहा। शनिवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों मे आमलोगो के बीच बैठक किया तथा महागठबंधन के उम्मीदवार डॉ. रामानंद यादव को जिताने की अपील की। बैठक प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक के दौरान भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील करते हुए बदलो सरकार, बदलो बिहार का नारा दिया। बैठक काजी विगहा, चक्रहिमा व अंडारी गांव में की गई। मौके पर सुदामा रविदास, सुशीला देवी, उषा देवी, शंभु चन्द्रवंशी, उमेश जमादार, शिव कुमार बिंद, संजय केवट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed