February 16, 2026

फतुहा : अजमेर की ट्रेलर खलासी की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत

फतुहा। शनिवार को सुबह पटना के फोरलेन स्थित पेप्सी गोदाम के पास अजमेर के एक ट्रेलर खलासी की अज्ञात वाहन के टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक की पहचान अजमेर शरीफ के श्रीनगर थाना क्षेत्र के जिलावडा गांव निवासी रजाक बेग के 18 वर्षीय पुत्र अल्ला रक्खा के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि मृतक ट्रेलर पर पेप्सी गोदाम का माल लेकर सिलीगुड़ी से फतुहा फोरलेन पहुंचा था। ट्रक चालक ने सुबह में एक ढाबे से नाश्ता लाने को उसे सड़क पर भेज दिया। नाश्ता लाने के क्रम में ही अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस संदर्भ में ट्रेलर का अन्य स्टाफ शब्बीर बेग ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

You may have missed