February 16, 2026

PATNA : मुरल के माध्यम से कोविड वॉरियर्स को कलाकृति के माध्यम से दिया सम्मान

पटना। एसटी प्लस आर्ट, बिहार स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया ने पटना में अपने नये प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट को एशियन पेंट्स का सहयोग प्राप्त है। यह प्रोजेक्ट  मौर्या लोक कॉम्प्लेक्स पर एक मुरल के माध्यम से शहर के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मान देता है। स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत ने कहा, इस मुरल के माध्यम से साल 2020 के सभी कोविड वॉरियर्स को कोविड महामारी के दौरान राज्य में वायरस के फैलाव को रोकने के समर्पित प्रयास के लिये सलाम।


एसटी प्लस आर्ट इंडिया फाउंडेशन ने कहा, कोविड वॉरियर्स 2020 पटना में इंडिया के सिटी प्रोजेक्ट का विस्तार है। यह सार्वजनिक भवनों पर बड़े मुरल्स के रूप में कलात्मक मध्यस्थता के माध्यम से इस शहर को बदला हुआ दिखाने का प्रयास है। मौर्या लोक कॉम्पलेक्स पटना के सबसे पुराने और सघन शॉपिंग एरियाज में से एक है। इसलिये यह बिहार के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित करने वाले इस आर्टवर्क के लिये हमारी पहली पसंद बना। इस कलाकृति को गुजरात के स्ट्रीट आर्टिस्ट डू ने डिजाइन किया है और उस्ताद मुनीर बुखारी इसे साकार किया है।

You may have missed