February 15, 2026

लोजपा ने जारी की 42 प्रत्याशियों की पूरी सूची… देखिए… पूरी सूची

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा ने अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि बिहार के आने वाले भविष्य के लिए आप सभी का जीतना बेहद जरूरी है।बिहार की जनता को संदेश देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जदयू को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना है।अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं तथा प्रत्याशियों को संदेश देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पापा की सेहत ज्यादा खराब होने के कारण आप सब लोगों के बीच बिहार नहीं आ पा रहा हूं।पापा के सेहत ठीक होते ही आप सबके बीच रहूंगा।चिराग पासवान ने अपने पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जीत की अग्रिम बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बतौर मंत्री शामिल रामविलास पासवान एवं उनके पुत्र चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ भी है तथा एनडीए से अलग भी है।मतलब चिराग पासवान की लोजपा बिहार में राजग के घटक दल जदयू के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार दे रही है।वहीं भाजपा के खिलाफ लोजपा उम्मीदवार नहीं दे रही है।गौरतलब है कि लोजपा अपने उम्मीदवारों की सूची में भाजपा के बागियों को विशेष स्थान दे रही है।भाजपा के सीनियर नेता राजेंद्र सिंह,रामेश्वर चौरसिया पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी रविंद्र यादव आदि को लोजपा अपने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा रही है। फिलहाल लोजपा ने अभी 42 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।नीचे देखिए पूरी सूची

You may have missed