पप्पू यादव ने पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी की

पटना। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने 28 अक्टूबर को होने पहले चरण के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। पप्पू यादव ने कटोरिया विधानसभा से रोजमेरी किस्कू, तारापुर से कर्मवीर भर्ती, जमालपुर से महेश यादव, लखीसराय से विमल कुमार, शेखपुरा से अजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए हो या महागठबंधन वहां छोटे दलों को सम्मान नहीं दिया जाता। महागठबंधन में कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि छोटे दलों की हिफाजत करती, मगर पार्टी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी और रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में कहा कि उनके लिए पीडीए का दरवाजा खुला है। इस अवसर पर अर्जक अधिकार दल, आजाद भारत पार्टी, इंडियन बिजनेस पार्टी, शोषित समाज पार्टी, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी और भारतीय संगम पार्टी ने भी पीडीए को समर्थन देने की घोषणा की।

You may have missed