कांग्रेस में प्रथम चरण के उम्मीदवारों के नाम फाइनल,आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगी घोषणा
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की आज नई दिल्ली में बैठक आयोजित है।इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कांग्रेस की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है।जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण के सीटों में कांग्रेस के खाते में पहुंची विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के चयन के लिए लंबे समय से मैराथन मंथन चल रही है।तकरीबन स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा अधिकांश सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं।केंद्रीय चुनाव समिति के अंतिम मुहर के उपरांत उनके नाम जारी किए जाएंगे आज की बैठक विधानसभा चुनाव तथा प्रत्याशियों के चयन के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी मंथन होने वाली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।इसके पूर्व कल रविवार को कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा प्रथम चरण के सीटों तथा द्वितीय चरण के सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर गहरा मंथन किया गया है।प्रथम चरण की सीटों पर लगभग पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय के अध्यक्षता में चली बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह आदि शामिल थे।इसके पूर्व महागठबंधन में राजद ने कांग्रेस को कुल 70 सीटें लड़ने के लिए दी है। राजद के हिस्से में 144 सीटें आई हैं। जबकि वाम दलों को 29 सीटें दी गई हैं।वामदलों ने अपनी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।वही आज कांग्रेस के द्वारा प्रथम चरण के सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बताया जा रहा है।


