लोजपा ने लिया बड़ा फैसला-राजग से बाहर,143 सीटों पर चुनाव लड़ने का चिराग ने किया औपचारिक घोषणा
पटना/नई दिल्ली।नई दिल्ली में आयोजित लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लोजपा ने बड़ा फैसला लिया है।लोजपा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोजपा बिहार में लगभग 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने जा रही है। वैसे बैठक के दौरान लोजपा ने यह भी निर्णय लिया है कि लोजपा भाजपा के खिलाफ नहीं जाएगी लोजपा यह चुनावी रण जदयू के खिलाफ ही लड़ेग। संसदीय बोर्ड की बैठक में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसकी घोषणा औपचारिक रूप से कर दी।बिहार की राजनीति के लिए लोजपा का राजग के बाहर आ जाना प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के संकेत है।लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज 3 बजे आरंभ हुई। जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा की रणनीति क्या होगी, उस पर फैसला लिया गया। संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ पार्टी के सभी सांसद तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित थे।

बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अस्वस्थ होने के कारण बीते शनिवार को आहूत लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक टाल दी गई थी। पिता रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कल शाम से अस्पताल में थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़ोन कर चिराग़ से बात की और रामविलास पासवान का हाल जाना।

